मोदीनगर

लेखपाल पर गलत पैमाइश से कब्जाधारियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

किसानों ने की निष्पक्ष पैमाइश की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मोदीनगर। ग्राम सुहाना और नगला आक्खू के किसानों ने ग्राम सुहाना स्थित सरकारी चकमार्ग (खसरा संख्या 336) की पैमाइश पर गंभीर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। किसानों का आरोप है कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे होने के बावजूद राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा कराई गई पैमाइश वास्तविक स्थिति और राजस्व अभिलेखों के अनुरूप नहीं की गई, जिससे कब्जाधारियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।किसानों का कहना है कि संबंधित उन्होंने आरोप लगाया कि पैमाइश प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और सीमांकन सही तरीके से नहीं किया गया।

पत्र के माध्यम से किसानों ने चकमार्ग की पुनः पैमाइश कराने, पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने, तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार पैमाइश सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर राजवीर सिंह, कृष्णपाल, सतीश त्यागी, मुकेश, रिंकू, राजेश्वर त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी समेत अन्य किसान शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button