कैराना

कैराना में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ

पहले दिन 17,250 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ अभिषेक, सात दिन तक चलेगा धार्मिक आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। नगर के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर (जोड़वा कुआं मंदिर) में बुधवार को सात दिवसीय सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पहले दिन 17,250 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन कराया गया।अनुष्ठान का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद संगल ने मुख्य यजमान के रूप में सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर किया। इसके बाद अन्य यजमानों के साथ मंडल पर विराजमान देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया। पहले दिन कुल सात यजमानों ने महाभिषेक अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजन समिति के अनुसार ठाकुरद्वारा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पहली बार सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पंडित मनोज नौटियाल के सानिध्य में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा यह अनुष्ठान 3 जून से 9 जून तक संपन्न कराया जाएगा। प्रतिदिन 17 हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। अनुष्ठान में आचार्य जनार्दन प्रसाद कोठारी, पंडित मनोज नौटियाल, पंडित गौरव भारद्वाज, पंडित हिमांशु, पंडित मोहित, पंडित सूरज, बटुक ब्राह्मण शिवांश नौटियाल, सागर नौटियाल, अनिकेत गौड़ एवं कार्तिक देवरानी सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, अनिल कुशल, नीपू, अनुज मित्तल, अरविंद मित्तल, डॉ. अमन अग्रवाल, सुनील मित्तल, हेमचंद वर्मा, बॉबी वर्मा, अनुज वर्मा, प्रदीप राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button