बरेली

महेंद्र कुमार ने ग्रहण किया कुलसचिव पद का कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आज दिनांक 4 जून को प्रातः काल नवागत कुलसचिव  महेंद्र कुमार ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह ने उन्हें  पदभार ग्रहण कराया।
महेंद्र कुमार ने कानपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वे वर्ष 2005 से विश्वविद्यालय प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर), आगरा विश्वविद्यालय, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (काशी) तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झाँसी) में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। महेंद्र कुमार मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं।
कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह का संदेश:
महेंद्र कुमार का विश्वविद्यालय प्रशासन में व्यापक अनुभव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय और अधिक कुशल एवं पारदर्शी बनेगा।
नवागत कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार का संदेश:
“महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा बनकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। मेरी प्राथमिकता छात्र-कल्याण एवं शिक्षक-हितों की रक्षा के साथ पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासन सुनिश्चित करना होगी। कुलपति जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button