संभल

युवा व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल/चंदौसी : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई द्वारा नगर चंदौसी में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कैथल गेट पर युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मिठाइयाँ वितरित कर जन्मदिन मनाया गया तथा मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग आज सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार कर रहा है।
वहीं नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बना है, जिससे युवा व्यापारियों को नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू, शुभम अग्रवाल, निशांत शर्मा, राजू ठाकुर, प्रतिपाल मौर्या, वीरपाल राणा, दीपक वार्ष्णेय, सुमित शर्मा, तुषार कृष्टल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button