सीकर
समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में उतरे युवा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। समाजसेवी राजेश जोया को हिस्ट्रीसीटर बताने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर सीकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। भीम आर्मी एकता मिशन के सीकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयस्वामी कल्याण ने बताया कि नीट स्टूडेंट प्रदीप महीच सुसाइड प्रकरण में पीड़ित परिवार के साथ समाजसेवी राजेश जोया की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया में चली खबरों में राजेश जोया को हिस्ट्रीशीटर बताया गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने भी मीडिया में जोया पर हत्या सहित 14 मुकदमों का आरोपी बताया गया था जिसके बाद से ही जोया के समर्थकों में काफ़ी रोष है और इनके समर्थन भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन, डीएएसएफआई, भारत मुक्ति मोर्चा, भीम आर्मी सहित अन्य कई सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने डाक बंगला सीकर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सीकर को ज्ञापन सौंपा कर मांग की है कि न्यायालय द्वारा दोष मुक्त किए जाने के पश्चात पुलिस के अधिकारियों व मीडिया द्वारा जोया को हत्या का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर बताने वालों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाए। हिस्ट्रीशीट खोले जाने की न्यायिक जांच की जाए। दोष मुक्ति के दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएऊ। समाजसेवियों के विरुद्ध चलाई जाने वाली भ्रामक ख़बरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ऐसी ख़बर फैलाने वालों के खिलाफ़ दंडनीय कार्यवाही हो। सामाजिक आंदोलनों के दौरान आंदोलकारियों के साथ पुलिस को गरिमापूर्ण व्यवहार करने के लिए पाबंद किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता रवि मेघवाल ने बताया कि किसी पीड़ित की मदद करना और उसके लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करना अपराध है तो ये अपराध हम करेंगे। सरकार जब भी सच्चाई से डरती है तो पुलिस को आगे करती है। हम पुलिस की लाठी से डरने वाले नहीं हैं। इसी दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एडवोकेट कल्याण ने कहा कि न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किए जाने के बावजूद किसी समाजसेवी को हत्या का आरोपी बताना उसकी छवि को धूमिल करना तथा उसकी सार्वजनिक रूप से मानहानि करना एक तरह से अपराध करना है। भले ही वह किसी मीडिया या पुलिस का अधिकारी या कोई भी हो हम इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाएंगे। सोनिया जोया ने बताया कि पुलिस अपना टारगेट पूरा करने के निर्दोष लोगों पर आरोप मंढ देती है इसी का शिकार मेरे भाई राजेश जोया हुए हैं। जब तक भाई को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदीप नारायण, महेश बारोठिया, अरविंद वर्मा डीएएसएफआई, सदर कसम ख़िलजी, जीतू मेघवंशी,लीलाराम आज़ाद, कृष्ण कटराथल, धर्म सिंह तानाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल, एड विजय चाहिल, एड अनिल कूदन, रोशन बरवड़, मनीष पार्षद, सुभाष जोया, विक्की लखन, लेखराज लूनिया, नेमी बलाई, रहीम, प्रभु खीचड़, रमेश नाथावतपूरा, धर्मपाल बाबर, व दर्जनों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



