झुंझुनू
राजकीय विद्यालय बबाई भामाशाहों ने लगवाया वाटर कूलर फीता काटकर किया शुभारंभ
विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में लगाया बील का पेड़ लोगों से की वृक्षारोपण की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बबाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबाई में स्व गणेशी देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिजनों शिक्षाविद् सुरेश कुमार भार्गव, पिंकेश भार्गव,मनोज भार्गव, जोगेन्द्र भार्गव, स्व दिनेश कुमार भार्गव सदन बबाई द्वारा छात्र छात्राओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ शिक्षाविद् सुरेश कुमार भार्गव द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर भामाशाह भार्गव परिवार ने विद्यालय परिसर में एक बील का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन के लिए उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास जाखड़ एवं उप प्रधानाचार्य हवासिंह ने वाटर कूलर भेंट करने वाले भामाशाहों और अतिथियों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। गौरतलब है कि भार्गव परिवार ने पिछले वर्ष महात्मा गांधी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बबाई में भी वाटर कूलर लगाया था। विद्यालय स्टाफ और उपस्थित ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए भार्गव परिवार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान बबाई सरपंच मैना देवी, पंचायत समिति सदस्य नोरंग लाल सैनी, पूर्व सरपंच सोहनलाल कुमावत, प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह, आईटीआई कालेज खेतड़ी के उप प्राचार्य श्रीराम सैनी, वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत तिवाड़ी, रामेश्वर लाल, संजय सैनी, शिक्षाविद् महेंद्र कुमार शर्मा, गोविंद राम हरितवाल, मनोज हरितवाल, प्रधानाचार्य छाजू सिंह मीणा, प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोठवाल, परसराम सैनी, भाजपा महामंत्री गोकुल चंद्र सैनी, महावीर सैनी, वार्ड पंच राकेश, अशोक सिंह शेखावत, पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिराधना, हेतराम गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।




