बाराबंकी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2026 को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक बदलाव लाने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने अपने परिजनों, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में लगातार प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार और वन विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



