बरेली
सिविल डिफेंस अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बताए गए आग बुझाने के तरीके

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन वार्डन पोस्ट त्रिबटीनाथ द्वारा एक अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में किया गया प्रशिक्षण सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने स्थानीय निवासियों को आग के सिद्धांत व आग बुझाने के तरीके बताए। तत्पश्चात सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर द्वारा सिलेंडर की आग को बुझाने के गुर स्थानीय नागरिकों को सिखाए तथा विभिन्न तरह से सिलेण्डर की आग बुझाने का अभ्यास व प्रदर्शन कराया। विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए
कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी कार्यालय सहायक प्रेम पाल, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, अनुकाम शर्मा, पोस्ट वार्डन आर. प्रवेंद्र कुमार डिप्टी पोस्ट वार्डन वीनू गोस्वामी, समी अहमद मो. आरिफ सैक्टर वार्डन शंकर लाल, सुधांशु उपाध्याय, सुचित्रा देव, उमंग सरपाल एवं बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।


