बरेली

पौधारोपण में जुटे अधिकारी एवं शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग परिसर में लगाया चंदन का पौधा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इकाई ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत चन्दन का पेड़ लगाकर पौधारोपण किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने आम का ,खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने सागौन का ,मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने चीकू का ,जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने अमरूद का जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता फाइकस एवं जिला संगठन मंत्री मोनिका गुप्ता ने नीबू का महिला उपाध्यक्ष हेमाली गुप्ता ने लीची का पौधा लगाया।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया सरकार की यह एक अच्छी पहल है ।हर वर्ष पिछले वर्ष से अधिक लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा, जिससे पौधारोपण की संख्या लगातार बढ़ सके , प्राकृतिक संतुलन बने रहने में सहयोग हो सके। इस दौरान राहुल सिंह, इफ्तिहार अहमद, रामेन्द्र कुमार राणा, धीरज पटेल, अजय कुमार, शलभ शर्मा सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button