गोड्डा

कुड़मि समुदाय का दो दिवसीय सेमिनार संपन्न

कुड़मि समुदाय को अपनी भाषा संस्कृति सभ्यता बचाने की जरूरत:- अजित महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : आज स्थानीय विवाह भवन सरकंडा गोड्डा में आदिवासी कुड़मि समाज का दो दिवसीय सेमिनार सफल रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मुल मानता मुल खूंटी अजीत प्रसाद महतो जी उपस्थित हुए। केंद्रीय प्रवक्ता दीपक केसरिआर ने मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया। अजीत प्रसाद महतो अपने समाज के लोगो से अह्वान कि सबसे पहले कुड़मि समुदाय को अपनी भाषा संस्कृति सभ्यता बचाने की जरूरत है तभी हमे अपना हक अधिकार मिल पाएगा, कुड़मि समुदाय का बारह मासे तेरह परब होता है अपने परब त्योहार को अपनाएं। अपनी रूढ़िवादी परम्परा के तहत समाज को जागरूक करे, किसी के बहकावे में न आएं अपनी लड़ाई खुद से लड़नी होगी। कुड़मि समुदाय अपने पारम्परिक वेश भूषा के साथ डहरे करम, डहरे सहराइ, में रोड़ में निकलकर सरकार को मजबूर कर दिया है रेल टेका डहर छेका कर सरकार को कुड़मि समुदाय की ताकत का अंदाजा हो चुका है। बहुत जल्द कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में सूचीबद्ध किया जाएगा। दो दिवसीय सेमिनार को सफल बनाने हेतु गोड्डा के अलावे बंगाल, आसाम, उड़ीसा, बिहार, भूटान बार्डर, दक्षिण दिनाजपूर, रांची, हजारीबाग, घनबाद, बोकारो, साहेबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, साराकेला, जमशेदपुर, रामगढ़ तक के कुड़मि समुदाय के लोग उपस्थित हुए। और दो दिनो तक रूककर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी किमती समय दिए सभी को धन्यवाद जोहार पीएचडी स्कॉलर ॠषि महतो ने भी अपने समाज के   लोगों को बताया कि हमारे समाज के साथ वर्षो से खिलवाड़ किया गया है हमारे समाज के लोग दूसरे के चंगुल में फंसकर बेवकूफ बन गया है और अभी बन ही रहा इस दलदल से मुक्ति पाना बहुत जरूरी है हमारे समाज की जितनी बड़ी आबादी है उनके हिसाब से हमे अपना हक अधिकार नही मिल पाई है अब आने वाले जनगणना 2026-27 में जनजाति- कुड़मि, मातृभाषा- कुड़मालि अवश्य दर्ज करें तभी हमारी वास्तविक पहचान मिल पायेगी। कार्यक्रम में आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, केंद्रीय महासचिव जागेश्वर नागवंशी, प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ महतो, प्रदेश महासचिव निरिश महतो, राजेन्द्र महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष माथुर महतो, प्रदेश प्रवक्ता संतोष बसरिआर, केंद्रीय कानूनी सलाहाकार तालेश्वर महतो, केंद्रीय महिला अध्यक्ष डाॅ0 कोकिला महतो,  दीपक पुनरीआर, नेगाचारि विशेषज्ञ संतोष केटिआर , पीएचडी स्कॉलर बब्लू महतो, कुणाल महतो, सुजीत महतो, कंचन महतो, राजकिशोर, संदीप झारखंडी, सुभम महतो अतिथि के रूप रहे। जिला कमिटि का विस्तार किया गया आदिवासी कुड़मि समाज गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो मुतरुआर को बनाया गया। महिला जिलाध्यक्षा प्रेमलता महतो, जिला सचिव सोनी महतो, यवा जिलाध्यक्ष सोनू महतो, जिला उपाध्यक्ष दशरथ महतो, संदीप महतो, सुनील महतो, महिला केंद्रीय संयोजिका बबीता महतो उपसंयोजिका पानवती देवी को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को सवागत कर बधाई दिया और कहा सभी लोग समाज के कार्य में लग जाएं। कार्यक्रम में उपस्थित राजेन्द्र महतो मुखिया अशोक महतो पूर्व मुखिया खगेश महतो पूर्व मुखिया, संजय महतो पूर्व मुखिया निताइ महतो, दीपक कुमार महतो, दिलीप महतो, उदय महतो, संतोष महतो, मंतोष महतो, मनोज महतो, सुरेश कुड़मि, मंटू महतो, गौतम महतो, मुकेश महतो, गंगाराम महतो, राजेन्द्र महतो, खगेश महतो, राकेश महतो, राजेश महतो, सत्यवती महतो, चंचला महतो, हजारो महिला पुरुष उपस्थित हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button