शामली

ऑपरेशन सवेरा के तहत चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कार्यालय भेज दिया है।सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी, नशे के अवैध कारोबार तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाव गढ़ी दौलत निवासी संजय पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। साथ ही चरस की तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर  आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button