शामली

मकान में चिनाई को लेकर विवाद

कैंची से जानलेवा हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। मकान में चिनाई का कार्य करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कैंची से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित आस मोहम्मद पुत्र अली जान ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने मकान में चिनाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आजम पुत्र शकील मौके पर पहुंचा और काम रोकने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पीठ पर कैंची से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button