बरेली

जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बंधित विभागों को सौंपे दायित्व

जनपद में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान में तहसील टास्क फोर्स समितियां करेंगी निगरानी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान एन०आई०डी० प्रारम्भ हो रहा है, जो कि 06 जुलाई 2026 (बी-टीम) तक चलेगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी निम्न गतिविधियों के माध्यम से इसमें सक्रिय योगदान दें।
नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा जनपद में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु डोर-टू-डोर वाहनों एवं विभिन्न चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा एल०ई०डी० के माध्यम से सघन प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
समस्त उप जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु अपने निर्देशन में समस्त विभागों के साथ तहसील टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन करें और अपने स्तर से समस्त लेखपालों को निर्देशित करें कि बच्चों को पोलियो दवा पिलवाने से इंकार करने वाले परिवारों को स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से दवा पिलवाना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि  पल्स पोलियो बूथ दिवस 28 जून, 2026 के दिन समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय (जहाँ बूथ लगता है) प्रातः 8ः00 से सायं 4ः00 बजे तक खुले रखे जाएँगे।
पल्स पोलियो अभियान में लगे सुपरवाइजर बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज/स्थानीय शहरी निकाय, आपूर्ति विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजस्व विभाग एवं आई०सी०डी०एस० विभाग से अपेक्षित गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु पोलियो टीम एवं स्थानीय आशा का फॉलोअप सुनिश्चित करेंगे ।
अध्यक्ष/सचिव, आई०एम०ए० द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु अपने स्तर से शहरी क्षेत्र में 50 पोलियो बूथ तथा प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 बूथ सम्बन्धित केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गोद लेना सुनिश्चित करें तथा जनमानस में जागरूकता हेतु बच्चों को सीटी, गेंद, टाफी व बिस्कुट आदि वितरण करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button