संभल

किसानों की मांग पूरी होने पर प्रस्तावित धरना निरस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल : भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक असली) के युवा जिला उपाध्यक्ष, जिला संभल द्वारा कृषि विद्युत आपूर्ति में हो रही कटौती एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था।

ज्ञापन में किसानों को शासन द्वारा निर्धारित 10 घंटे के स्थान पर केवल 4 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने की समस्या उठाई गई थी तथा निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

ज्ञापन के उपरांत विद्युत विभाग एवं प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप कृषि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है तथा किसानों की मांगों का समाधान किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक असली) ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि किसानों की मांग पूरी होने के कारण भविष्य में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को निरस्त किया जाता है तथा वर्तमान में किसी प्रकार का धरना आयोजित नहीं किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक प्रशासनिक सहयोग से होना किसानों और समाज दोनों के हित में है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक असली) आगे भी किसानों के हितों एवं अधिकारों के लिए कार्य करती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button