बरेली

अपना दल (सोनेलाल) की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न                                      

2 जुलाई के लखनऊ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपना दल (सोनेलाल), बरेली की मासिक समीक्षा बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बरेली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने की। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व्यापार मंच नीरज मिश्रा जी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव एससी/एसटी मंच सतीश रिसीवाल जी रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ एवं सेक्टर स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आगामी 2 जुलाई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ और सेक्टर स्तर तक संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button