शामली

वारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

शामली। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैराना, झिंझाना और कांधला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button