शामली
शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। शादी और कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ग्राम लांक में हुए हर्ष फायरिंग मामले में थाना कोतवाली शामली पुलिस ने वांछित आरोपी सुखपाल उर्फ सुक्का को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह मामला अप्रैल माह में दर्ज किया गया था, जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं लोगों की जान को खतरे में डालती हैं और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।