बरेली
125-कैंट विधानसभा सीट से मुख्तार अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 124-शहर विधानसभा सीट, बरेली को छोड़कर अब पार्टी 125-कैंट विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद को 125-कैंट विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी घोषित किया जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि मुख्तार अहमद लंबे समय से संगठन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जमीनी पकड़ और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्तार अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के संविधान, विचारधारा और जनता की सेवा के मिशन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।



