संभल

गंगा भक्तों को रोटरी क्लब का बड़ा तोहफा राजघाट पर लगेंगे वाटर कूलर और महिला चेंजिंग रूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/ बबराला। राजघाट गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। मां गंगा जनकल्याण समिति के आमंत्रण पर पहुंचे रोटरी क्लब के गवर्नर नितिन अग्रवाल ने घाट पर श्रद्धालुओं के लिए एक वाटर कूलर तथा महिलाओं के लिए दो चेंजिंग रूम स्थापित कराने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

गंगा आरती से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब बबराला गंगा के पदाधिकारियों ने गवर्नर नितिन अग्रवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. राहुल यादव, विजय गोयल, विवेक वार्ष्णेय, राहुल अग्रवाल और अंकित गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब बबराला गंगा ने वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत पोलियो फंड में 60 डॉलर की धनराशि भी दान की। गवर्नर नितिन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और गंगा घाटों पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। मां गंगा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल गोयल उर्फ भोला ने कहा कि राजघाट पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल और महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन कक्ष की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में आनंदपुर आश्रम के स्वामी पुनीतानंद महाराज ने गंगा संरक्षण और सेवा कार्यों को पुण्य का कार्य बताते हुए सभी से इसमें सहयोग करने का आह्वान किया। इसके बाद भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button