राजस्थान

अवैध रूप से पत्थर खनन करते हुए पाए जाने पर 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 जेसीबी मशीन जब्त।

अवैध खनन की रोकथाम एवं धरपकड़ में डीएसटी टीम एवं थाना सदर धौलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के साथ-साथ अवैध पत्थर खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसटी टीम एवं थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर क्षेत्र के विश्नोदा एवं चांदपुर इलाके में अवैध पत्थर खनन में संलिप्त वाहनों एवं मशीनरी को जब्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह, सहायक उप निरीक्षक तथा महेश मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर धौलपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने विश्नोदा एवं चांदपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चोरी-छिपे किए जा रहे अवैध पत्थर खनन की सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने मौके से अवैध खनन कार्य में प्रयुक्त 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 जेसीबी मशीन को जब्त किया, जिसमे पुलिस टीम द्वारा विश्नोदा की खान से 03 ट्रैक्टर ट्रॉली व 01 जेसीबी एवं चांदपुर की खान से भरकर आये 02 ट्रैक्टर ट्रॉली को दारा सिंह नगर के पास से जब्त किया गया। पुलिस की दबिश के दौरान अवैध खनन में संलिप्त आरोपी ऊबड़-खाबड़ एवं दुर्गम भू-भाग का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस की कार्रवाई में डीएसटी टीम के रामसहाय , रविन्द्र , भागीरथ, गजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, गौतम , रिंकू , देवेन्द्र सिंह ,रामेश्वर आदि शामिल रहें।पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों एवं मशीनरी को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर धौलपुर पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध खनन अथवा अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
धौलपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button