पाकुड़

उप विकास आयुक्त ने योजनाओं व सेवाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Deputy Development Commissioner conducted a field inspection of schemes and services and issued necessary instructions.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने बुधवार को सदर अस्पताल, पंचायत सचिवालयों तथा विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, मरीज सुविधाओं एवं साफ-सफाई की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर, डांगापाड़ा एवं शहरग्राम पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेख संधारण और जनसेवा कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही लाभुकों तक योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महेशपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों तथा मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना एवं कुआं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button