रामपुर शाहबाद

विधायक राजबाला सिंह ने किया वृक्षारोपण

अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने बुधवार को शाहाबाद क्षेत्र में विभिन्न जनहित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया।विधायक सबसे पहले नगर स्थित बड़े शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने वृक्षारोपण कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की।इसके बाद विधायक ने भुड़ासी गांव में नव निर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। अंत्येष्टि स्थल बनने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।विधायक ने शाहाबाद क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर में रस्तोगी समाज के एक शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जनसंपर्क अभियान के तहत नगर भ्रमण किया तथा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मुकेश चन्द गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया।इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह लोधी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष केपी सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष विवेक पांडे, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, माधुरी सक्सेना एडवोकेट, राम सुमरन पाराशरी, राकेश प्रधान, शोभित शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button