खैरथल

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित

एएसपी जयासिंह ने किया महिलाओं का सम्मान महिला संरक्षण एवं सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने, राजकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं पुलिस विभाग सेवाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने जिले की नारी शक्ति का सम्मान किया। साथ ही महिला संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सहायता केन्द्रों एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सूचना आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, सीडीपीओ बीना गुप्ता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button