खैरथल
सरकारी कांलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमीशन के लिए पहली मैरिट लिस्ट जारी
दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जून
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। सरकारी कॉलेजों (स्नातक प्रथम सेमेस्टर) में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें कॉलेज में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा और ई-मित्र या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी फीस जमा करनी होगी।
पहली लिस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:
- दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जून
- प्रवेश प्रक्रिया: लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को अपने 10वीं/12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित कॉलेज में जाकर वेरिफाई कराने होंगे।
- मेरिट लिस्ट कहाँ देखें: उच्च तकनीकी शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर मेरिट सूची (Merit Search) देख सकते हैं। इसके अलावा, कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी ऑफलाइन लिस्ट लगाई गई है।
- अगली प्रक्रिया: जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें वेटिंग लिस्ट या अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विधार्थी अपने कालेज से सम्पर्क करे



