बरेली
जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वर्कशॉप के संबंध में करी बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम -2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वर्कशॉप के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपके यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जा रहा है तो वह कहां लगाया जा रहा है। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अंतर्गत जो भी चीज लगाई जाए उसे उचित प्रकार से इस्तेमाल किया जाए। बैठक में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाए उसकी रिपोर्ट शासन को भी प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने हेतु जिन लोगों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है इसका प्रस्ताव बनाकर जमीन का चिन्ह्यांकन किया जाए।
बैठक में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी-अपनी यू.एल.बी. में एक नोडल अधिकारी नामित करें जो कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को ही देखे। बैठक में उन्होंने कहा कि इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए तथा इसमें कोई भी लापरवाही ना बढ़ती जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे


