मथुरा
वृंदावन में रुपये लेकर बस को प्रवेश कराने में फंसे दो मुख्य आरक्षी, निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में वाहनों की एंट्री के नाम पर कथित वसूली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर वृंदावन थाने और यातायात पुलिस के एक-एक मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान दो अलग-अलग मामले सामने आए। एक वीडियो में मजदूर और ठेकेदार के बीच विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया था। वहीं दूसरी वीडियो की जांच में वृंदावन थाने के मुख्य आरक्षी राजकुमार और यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी नरसिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वीडियो में कुछ लोग पर्स से रुपये निकालते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक बस को आगे जाने दिया जाता है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध वसूली से जुड़ा प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।



