गाजियाबाद

खबर का असर: सेंट मेरी पब्लिक स्कूल के पास हटाया गया कूड़े का ढेर

कॉलोनीवासियों ने जताया आभार

ए बी ए इनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए कराया सफाई कार्य
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : नगरपालिका परिषद वार्ड संख्या 33 स्थित एफ ब्लॉक एसएलएफ वेद बिहार में सेंट मेरी पब्लिक स्कूल के पास लंबे समय से जमा कूड़े और गंदगी की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। क्षेत्र में फैले कूड़े के ढेर को हटाकर सफाई कार्य कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल के आसपास फैली गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा था तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।
कंपनी ने दिखाई तत्परता
सफाई कार्य का जिम्मा संभाल रही ए बी ए इनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया। कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कूड़े का उठान कराया और आसपास के क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की।
लोगों ने दी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया
सफाई कार्य पूरा होने के बाद कॉलोनीवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी और प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से क्षेत्र का वातावरण बेहतर हुआ है और बच्चों सहित आम नागरिकों को राहत मिली है।
नियमित सफाई की उठी मांग
हालांकि क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। लोगों का कहना है कि समय-समय पर कूड़ा उठान और सफाई कार्य होता रहे तो क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button