अमेठीराजनीतिराष्ट्रीय

अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब

डीएम ने दिए जांच के आदेश

अमेठी जिले के मेदान मवई गाँव की पंचायत मतदाता सूची से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब हो गया है, जबकि उनका नाम लोकसभा और विधानसभा सूची में मौजूद है। इस विसंगति को देखते हुए अमेठी जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं, जिससे नाम हटने का कारण स्पष्ट हो सके।
अमेठी जिÞले के मेदान मवाई गाँव की पंचायत वोटर लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम हट गया है, जबकि उस इलाके की लोकसभा और विधानसभा वोटर लिस्ट में उनका नाम मौजूद है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेठी के जिÞला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वर्ष 2019 से 2024 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेदान मवई गांव में अपना आवास बनाया।
वह गांव की मतदाता के रूप में भी पंजीकृत हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान किया था। यह मामला 10 जून को पंचायत मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सामने आया, जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था। स्मृति ईरानी का नाम हटाने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट होगा।
भाजपा की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि ईरानी का नाम शामिल करने के लिए एक आवेदन पत्र जमा किया गया है और मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उचित सत्यापन के बाद नाम जोड़ा जाएगा। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने हरा दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button