मथुरा

मथुरा में हर ओर जाम, तीर्थ यात्रियों से लेकर आम नागरिक हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा शहर से लेकर हाइवे तक हर ओर जाम लगा रहा। ऐसा लगा कि व्यवस्था फेल है। शहर से लेकर हाइवे तक जाम इस कदर रहा कि न केवल स्थानीय लोग, बल्कि तीर्थयात्री भी परेशान हो गये। वाहनों के हॉर्न का शोर शहर और हाइवे पर गूंजता रहा। जाम में फंसे वाहन चालक जद्दोजहद करके निकलने की जुगत में लगे रहे। सुबह से लेकर रात तक जाम का यही हाल रहा। हालत यह रही कि 10 मिनट का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी गोवर्धन-बरसाना से लौट रहे तीर्थ यात्रियों को गोवर्धन चौराहे पर हुई। शहर और हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यातायात पुलिस के इंतजामों को धता बता रही थीं। शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां जाम न लगा हो। शहर के चौराहे और तिराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस के जवान यातायात सुचारू कराने में नाक दिखे। यही हाल हाइवे का भी रहा। पुलिस जरूर थी, पर जाम खुलवाने में असहाय दिखाई दी। गोवर्धन चाराहे पर मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल छटीकरा, चौमुहां पर दिखाई दिया। यहां हाईवे के किनारे अंडर पासों पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। मथुरा शहर में कोतवाली रोड, आर्यसमाज रोड, डीगगेट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान वाला मार्ग, भूतेश्वर तिराहा, स्टेट बैंक से नया बस अड्डा, कृष्णानगर, पुराना बस अड्डा, वृंदावनगेट, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, टाउनशिप चौराहा,गोकुल रेस्टारेंट चौराहा। बेकाबू भीड़, सड़क निर्माण और ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोवर्धन, बरसाना में भी जाम तीर्थ यात्री जूझते हुए नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button