भरत पुर

विशाल हरि कीर्तन दंगल का आयोजन 18 जून से 

हरि कीर्तन दंगल में धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुतियां मौहेगी श्रेताओं का मन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

भुसावर : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधान सभा क्षेत्र के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित गांव कारवान में भक्ति की एक अनूठी धरा बहने वाली है। जहां आगामी 18 जून गुरुवार देर सायं 05 बजे से 20 जून शनिवार को सांय 05 बजे तक विशाल हरि कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सम्पूर्ण ग्रामवासी इस विशाल हरि कीर्तन को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं कारवान निवासी जगदीश गुर्जर, भीम सरपंच आदि ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विशाल हरि कीर्तन के आयोजन में भरतपुर, करौली, धौलपुर और दौसा की प्रसिद्ध मंडलियो की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जो यह मंडलियां पौराणिक और धार्मिक कथाओं पर आधारित अपनी स्वरचित रचनाओं के माध्यम से धर्मपरायण श्रेताओं को मन्त्रमुग्ध और भाव विभोर करेगी। वहीं कारवान के ग्रामीणों ने कहा कि विशाल हरि कीर्तन का यह आयोजन ना केवल धार्मिक चेतना का संचार करेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता को भी सुद्रढ करने का कार्य करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button