बाराबंकी

सुरसंडा में शानदार लाइव क्रिकेट टूर्नामेंट

16 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के ग्राम पंचायत सुरसंडा मजरे कंधईपुर में भव्य डबल विकेट लाइव क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से आई कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार एडवोकेट, जाव्वद अहमद, मो. यासिर, हाजी मोहम्मद रब्बानी एवं आकाश सिंह मो. सलमान अंसारी वरिष्ठ पत्रकार विशाल गुप्ता पत्रकार शाहिद हुसैन पत्रकार रहमान अली खान द्वारा फीता काटकर तथा आतिशबाजी के साथ किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन और युवाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम है।
कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद कंधईपुर  की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में कंधईपुर की टीम के खिलाड़ी सुभान  एवं महमूद आलम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अयान एवं मोहसिन की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी सदस्यों मो. सारिक, मो. मोहसिन, मो. आकिब, मो. रयान, मो. युसूफ, मो. सद्दाम, मो. अकरम, अमन, जीशान, ओमान, जावेद, इमरान और अमीर सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट का आयोजन जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। क्षेत्र में इस खेल आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button