गोड्डा

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय : दीपिका 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में राजद विधायकों एवं इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कांग्रेस एवं महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी प्रचार-प्रसार कर ले, लेकिन उसके पास जीत के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है और न ही झारखंड की अस्मिता एवं जनभावनाओं के प्रति उसकी स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसका राजनीतिक जुड़ाव समय, परिस्थितियों और व्यक्तिगत हितों के अनुसार बदलता रहा है। इसके विपरीत महागठबंधन झारखंड के हितों, स्थानीय आकांक्षाओं और साझा राजनीतिक मूल्यों के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि महागठबंधन की एकजुटता और विधायकों के समर्थन से राज्यसभा उम्मीदवार बैजनाथ राम एवं प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है। बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button