उत्तरकाशी

नुक्कड़ नाटकों कें माध्यम सें मतदाता जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तरकाशी के नुक्कड़ नाटक दल जन आस्था मंच द्वारा विकासखंड नौगांव के सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नुक्कड़ नाटक दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं संवादों के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। दल के कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

नुक्कड़ नाटक के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करने की भी अपील की गई। जिससे मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button