हापुड़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गो-रक्षा पर घेरी सरकार..

मौजूदा भाजपा सरकार को "गो-हत्यारी सरकार" बताया...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी )- ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जनपद हापुड़ पहुंचे। हापुड़ सीमा में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान चारों तरफ ‘जय श्री राम’ और ‘गो-माता की जय’ के नारे गूंज उठे हापुड़ आगमन के बाद शंकराचार्य ने स्थानीय लोगों और संतों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लिया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गो-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना हर सनातनी का परम कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गो-रक्षा के आंदोलन को और मजबूत करें संवाद के दौरान शंकराचार्य का रुख राजनीतिक रूप से काफी आक्रामक नजर आया। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा”जो सरकारें खुद को गो-भक्त और सनातनी बताती हैं, उनके राज में आज सबसे ज्यादा गो-वंश असुरक्षित है। सड़कों पर गो-माता कूड़ा खाने को मजबूर हैं और कत्लखाने धड़ल्ले से चल रहे हैं शंकराचार्य ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मौजूदा भाजपा सरकार को “गो-हत्यारी सरकार” तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि गो-रक्षा के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button