खैरथल

खैरथल-तिजारा में मेवात क्षेत्रीय विकास समिति की बैठक

जन उपयोगी सेवाओं पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला स्तरीय मेवात क्षेत्रीय विकास समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर एवं समिति अध्यक्ष अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, खैरथल-तिजारा में आयोजित की गई। बैठक में मेवात क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में जन उपयोगी सुविधाओं, स्वच्छता (सैनिटेशन), चिकित्सा, शिक्षा, ग्रामीण संपर्क मार्गों एवं ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर समिति सदस्यों ने सुझाव भी दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को स्वीकृत प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में विधायक तिजारा महंत बालक नाथ योगी जुड़े तथा किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रविंद्र, तिजारा प्रधान जेपी यादव, कोटकासिम प्रधान संता देवी, किशनगढ़बास प्रधान बीपी सुमन, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मेघ, अधिशासी अभियंता ऊर्जा विभाग रतनलाल, विकास अधिकारी संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button