बरेली
रालोद नेता अब्दुल्ला शेरबानी का बरेली में हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी जी का शाहजहांपुर जाते हुए बरेली मे पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट मो० मतलूब ने राष्ट्रीय लोकदल बरेली के साथियों के साथ गुलदस्ता देकर स्वागत कर मुलाकात की। पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी जी ने बरेली संगठन के बारे में विस्तार से जाना शेरवानी जी ने कहा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी पूरे उत्तर प्रदेश के संगठन पर निगाह रखे हुए है ,किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी को मिलकर पार्टी में काम करना है पूर्व प्रदेश महासचिव शेरवानी ने कहा कि हम सब चौधरी चरण सिंह जी के अनुयायी हैं और हमारा कर्तव्य है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी को मजबूत करें जिससे कि आने वाला समय हमारे नेता जयंत चौधरी जी का हो ओर राष्ट्रीय लाेक दल का वर्चस्व पूरे भारत में दिखे इस अवसर पर मुख्य रूप से नि० जिलाध्यक्ष मो० मतलूब एड०, नि० प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर उपाध्याय जी, जिला महासचिव शहादत हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



