
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल ग्रह नगर क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ गोपाल महस्की पटवारी को लेकर स्थानीय नागरिकों में काफ़ी आक्रोश ओर असंतोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के कुछ लोगों का आरोप है कि संबंधित पटवारी पिछले लगभग 10 वर्षों से एक ही जिले के नगर में कार्यरत है, जिसके कारण प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि राजस्व संबंधी मामलों में आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि और नालों से जुड़ी जमीनों के प्रबंधन मेंअनियमितताएं हुई हैं। सरकारी नलों की जमीन को कॉलोनाइजर के साथ में मिलकर काफी मोटी रकम कमाई पटवारी द्वारा काफी संपत्ति एकत्रित कर ली गई है आम जनता का यहां भी आरोप है कि इसकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए यह एक ऐसा पटवारी है जो 181 पर शिकायत करने के बाद में इसका ना ही निराकरण किया जाता है पटवारी खुद ही अपना प्रतिवेदन देकर शिकायत बंद कर देता है
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आखिर क्या कारण है बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह इतना विरोध होने के तत्पश्चात पटवारी को ही अपने नगरी क्षेत्र में रखे हुए हैं जल्द ही इसके और भी बहुत से काले कारनामों की सूची जल्द ही सामने आएगी ऐसा लगता है कि एसडीएम साहब भी इसे पूर्ण तरह से सपोर्ट कर रहे हैं इस पटवारी में जहां-जहां भी जांच करी है एक भी जांच सही तरीके नहीं की है गलत ही जांच करके सामने वाले को उलझाया हुआ है आम जनता की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का पक्ष सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हो पाया है।



