बेतुल

बैतूल राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले ही घटिया काम की खुली पोल

भास्कर ब्यूरो पर कवरेज के दौरान गिरा महामहिम का लोहे की फ्रेम से बना फ्लेक्स 

शुक्र रहा नही हुई कोई बड़ी घटना,हाथ मे आई मोच,प्रशासन की लापरवाही आई सामने 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल जिले के गौरव के क्षण है जिसको लेकर ब्रह्मकुमारीज और जिला प्रशासन जी जान से लगा हुआ है पर इस बीच एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ घटिया काम की पोल खुल गई है और ये घटना कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले घटी है जहाँ दैनिक भास्कर के ब्यूरो बसंत चौहान कवरेज करने कार्यक्रम स्थल पहुँचे थे बारिश शुरू होने के कारण वह वीवीआइपी गेट के नीचे खड़े हो गए जहाँ तेज हवा के चलते महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का फ्लेक्स जो लोहे की फ्रेम  से बना हुआ था गेट पर लगाया गया था  वह सीधे भास्कर ब्यूरो के ऊपर आ गिरा जिससे वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ी चोट नही आई वरना इस घटना में जान भी जा सकती थी भास्कर ब्यूरो को चोटें आई है और उनका इलाज करवाया गया है पर यहाँ इस कार्यक्रम को लेकर जो व्यवस्था के दावे जिला प्रशासन कर रहा है उसकी तो पोल ही खुल गई है कि किस तरह देश की महामहिम के कार्यक्रम में घटिया काम किया जा रहा है अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिला प्रशासन जिम्मेदार पर कोई कार्यवाही करता है या किसी बड़ी दुर्घटना का इन्तेजार किया जा रहा है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button