रामपुर शाहबाद
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। दहेज में कार और नकदी की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव जगेसर निवासी लोंगवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह करीब तीन वर्ष पहले बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पचौनी निवासी बहुरून उर्फ अरुण के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कई बार मारपीट भी की गई। आरोप है कि लगातार उत्पीड़न के बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति बहुरून उर्फ अरुण, ससुर नरेशपाल, जेठ सुनील कुमार, देवर दुर्गेश, छाया और सरिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


