बाबा आनंदेश्वर मंदिर के गंगा टापू में योग का आयोजन किया गया

कानपुर : जेसीआई कानपुर की लेडी जेसी विंग द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में मेडिटेशन सीजन का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश से शेवया पाण्डे ने ग्लोबली एक्सपीरियंस्ड योग एंड पिलेट्स ट्रैनर ने जेसीआई कानपुर की महिला सदस्यों को योग कराया और योग करने के फायदे भी बताए। कार्यक्रम का आयोजन बाबा आनंदेश्वर मंदिर के गंगा टापू में किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेडी जेसी अंजू गोयनका, लेडी जेसी तृप्ति कनोडिआ, लेडी जेसी विजेता गुप्ता द्वारा किया गया। बता दें कि शेव्या पांडेय एक प्रमाणित योग प्रशिक्षिका हैं, जिन्होंने भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित शिक्षकों से योग की शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने योग विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की है तथा योग सर्टिफिकेशन बोर्ड,आयुष मंत्रालय,भारत सरकार से प्रमाणित हैं। उनकी शिक्षण शैली हठ योग,अष्टांग विन्यास योग और आयंगर योग की विभिन्न विधाओं से प्रेरित है, जिससे वे विद्यार्थियों को संतुलित एवं समग्र योग अनुभव प्रदान करती हैं। योग के साथ-साथ शेव्या बैलेंस्ड बॉडी से प्रमाणित पिलाटेस मैट इंस्ट्रक्टर तथा प्री एवं पोस्ट-नेटल (गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर) फिटनेस ट्रेनर भी हैं।पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सफल योग एवं स्वास्थ्य रिट्रीट्स का आयोजन किया है। उन्हें यात्रा, स्वास्थ्य और लोगों के साथ सार्थक संबंध बनाने का विशेष लगाव है। वे योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य है—योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित कर प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, सशक्त और आनंदमय जीवन की ओर प्रेरित करना। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंग चेयरपर्सन विजेता शर्मा, विंग कॉर्डिनेटर श्वेता अग्रवाल, लेडी जेसी संगीता झांवर, सम्मी गुप्ता, लेडी जेसी स्वेता गुप्ता, लेडी जेसी रुपल पारिख, जेसी मनीष झांवर (अध्यक्षा), जेसी मनीष गुप्ता (सचिव), जेसी अरुण जिंदल (कोषाध्यक्ष) आदि मौजूद रही।



