जिप अध्यक्ष की पहल से सीतपुर-खजूरडांगा में एक सप्ताह में लगा ट्रांसफार्मर
Transformer installed in Sitapur-Khajurdanga within a week following the Zila Parishad President's initiative.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सीतपुर, खजूरडांगा, मोगलाबांध और दुर्गापुर गांव के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम की पहल पर एक सप्ताह के अंदर गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क कर जल्द समाधान कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर लगाया गया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में परुलिया गांव में भी ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार जताया।



