पाकुड़

बारिश के दरमियान में भी लोग आलमगीर आलम को सुनने को रहे बेताब, बोले- जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

Even amidst the rain, people remained eager to hear Alamgir Alam; he remarked, "The public's trust is my greatest strength."

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के फरसा (शहबाजपुर), भवानीपुर एवं चांचकी पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। चांचकी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लगभग दो वर्षों बाद उन्हें जनता के बीच आने और उनकी समस्याओं से सीधे रूबरू होने का अवसर मिला है। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि लगभग दो वर्षों के बाद उन्हें क्षेत्र की जनता से रूबरू होने का अवसर मिला है। वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो लोग उनसे साझा करें, समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 30 वर्षों से वह पाकुड़ क्षेत्र में जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, बिजली एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि दो दशक पहले क्षेत्र की स्थिति ऐसी थी कि लोग साइकिल से यात्रा करने में भी कठिनाई महसूस करते थे, जबकि आज बेहतर सड़कों के कारण लोग चारपहिया वाहनों से आसानी से एक गांव से दूसरे गांव तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ लोग उनसे दूरी बनाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि उनके कार्यकाल में वही लोग उनसे मिलने और साथ बैठने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। यही कारण है कि उनकी अनुपस्थिति में भी क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी को रिकॉर्ड मतों से विधानसभा चुनाव में विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नौजवानों और आम जनता का विश्वास आज भी उनके साथ है। “यहां हर कोई आलमगीर आलम है,” उन्होंने कहा। वहीं कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग जनसभा में मौजूद रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह और पूर्व मंत्री को सुनने की उनकी उत्सुकता देखने लायक थी। स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में आलमगीर आलम के प्रति लोगों का जुड़ाव और विश्वास अभी भी कायम है। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रदेश महासचिव उदय लखमणि, प्रखण्ड अध्यक्ष मांसारुल हक शाहीन परवेज, असद हुसैन, पियारूल इस्लाम, मीरजहां विश्वास, देबू विश्वास, आमिर हमजा, बिलाल शेख, सलीम हुसैन, शहनाज बेगम, किसान पासवान, ए. गांगुली, जहांगीर आलाम, आसिफ इकबाल, मोजिबुर रहमान, डॉ जौहरुल इस्लाम, फरमान आलि, रामविलास महतो आदि समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button