रामपुर शाहबाद

शक्ति केंद्र बैठकों में बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहबाद के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर रविवार को मासिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक उमेश दिवाकर, बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी, सुनील कुमार, उमेश वाल्मीकि, अमित चंद्रवंशी और महेश चंद्रवंशी ने भी सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button