रामपुर शाहबाद

सड़क हादसों में टकराकर दंपती समेत तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी अख्तर की बाइक शाहबाद-आंवला मार्ग पर रम्पुरा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ासी निवासी गुड्डू अपनी पत्नी साबिया को दवाई दिलाने शाहबाद आ रहे थे। रास्ते में अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button