ललितपुर

ललितपुर में गूंजा राजयोग का संदेश

स्वयं से परमात्मा तक की यात्रा ही सच्चा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में हुआ आध्यात्मिक कार्यक्रम
विश्व शांति और सकारात्मक जीवन का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों ने राजयोग मेडिटेशन एवं योगाभ्यास कर विश्व शांति, स्वस्थ जीवन और सकारात्मक समाज निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति, ओम ध्वनि और शांति के संकल्प के साथ हुआ। बड़ी दीदी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आत्मा का परमात्मा से जुडऩे का दिव्य अनुभव है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा शिव से संबंध स्थापित करता है, तभी जीवन में सच्ची शांति, शक्ति और आनंद का अनुभव संभव होता है। राजयोग मेडिटेशन का विशेष अभ्यास भी कराया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने कुछ समय के लिए स्वयं को देह से न्यारा आत्मा स्वरूप अनुभव करते हुए परमात्मा की शक्तियों का आध्यात्मिक अनुभव किया। कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक चिंतन, नशामुक्त समाज तथा संस्कारयुक्त परिवार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। संस्थान की बहनों ने कहा कि वर्तमान समय की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में राजयोग मानवता के लिए एक अमूल्य वरदान साबित हो रहा है। यह व्यक्ति को मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग दिवस का वास्तविक उद्देश्य केवल एक दिन योगाभ्यास करना नहीं, बल्कि पूरे जीवन को योगयुक्त और मूल्यनिष्ठ बनाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन राजयोग मेडिटेशन करने तथा अपने जीवन में शांति, प्रेम, सहयोग और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button