खैरथल

ॐ से आरंभ, योग से जीवन- खैरथल जिले में भव्य आयोजन बना प्रेरणा का स्रोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ  मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आमजन ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी एंव उपस्थित अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर संदेश भी लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया, जिसे लोगों ने एकाग्रचित होकर सुना और सराहा।
मुख्य अतिथि अतुल प्रकाश ने उपस्थित सभी लोगों को योग करने और जीवनशैली में इसे अपनाने की शपथ दिलाई। साथ ही, उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का साधन है, जो भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय खैरथल तिजारा द्वारा ” योग भी वोट भी ” थीम के अंतर्गत मतदाता शपथ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अतुल प्रकाश द्वारा दिलवाई गई जिसमें सभी को मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य हरिओम सैनी एवं उनकी टीम के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास किया। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान और शांति पाठ जैसे अभ्यास कराए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अशोक सैनी, गौरव यादव, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत बाल्याण, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना, तरुण, टिल्लू शर्मा ओमप्रकाश मांधु, अनुराग कौशिक  अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button