झारखंड
IFS अधिकारी मनीता के. ने डीजीपी तदाशा मिश्र से की शिष्टाचार भेंट, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
IFS officer Manita K. paid a courtesy visit to DGP Tadasha Mishra; issues of public interest were discussed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची में रविवार को भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी मनीता के. (बैच 2016) ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच प्रशासनिक कार्यों, समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें शासन-प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस मुख्यालय में हुई यह शिष्टाचार भेंट प्रशासनिक समन्वय और बेहतर संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान अधिकारियों ने जनहित से जुड़े विषयों पर आपसी तालमेल और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।



