बरेली
महेश नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला माहेश्वरी सभा, बरेली द्वारा माहेश्वरी समाज के पवित्र वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी 2026 के अवसर पर मंगलवार, 23 जून 2026 को आईएमए भवन, सिविल लाइंस, बरेली में भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि महेश नवमी माहेश्वरी समाज के लिए आस्था और गौरव का पर्व है। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लकी ड्रॉ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।



