बरेली
कानून व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के लिए किया गया रूट मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली एवं शिवम आशुतोष, सहायक पुलिस अधीक्षक हाईवे द्वारा थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च किया गया।
रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। रूट मार्च के दौरान थाना बारादरी पुलिस एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।




