शामली

डॉ. विक्रांत जावला बने टीम आरएलडी के जिला संयोजक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला /शामली। राष्ट्रीय लोकदल की चुनावी प्रबंधन इकाई टीम आरएलडी के जिला संयोजक पद पर डॉ. विक्रांत जावला की नियुक्ति की गई है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी ने इसकी घोषणा की।

बैठक को संबोधित करते हुए अमरीश त्यागी ने कहा कि टीम आरएलडी संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. विक्रांत जावला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिला अध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, शायान अली खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button